{"_id":"5bb7b963867a55074c4ffef0","slug":"101538767203-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय और निलंबित एसएसओ की बहाली के लिए एक्सईएन को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय और निलंबित एसएसओ की बहाली के लिए एक्सईएन को घेरा
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। आठ माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने और बबुरी फीडर के निलंबित एसएसओ को बहाल कराने के लिए शुक्रवार को संविदा बिजली कर्मचारियों ने एक्सीईएन एके शुक्ला का घेराव किया। आरोप लगाया कि एक्सीईएन चिन्हित ठेकेदारों के साथ मिली भगत करके विभाग के करोड़ों रुपये गबन कर गए हैं। चेताया कि यदि उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो पूरे जनपद की बिजली आपूर्ति ठप करके संविदा कर्मचारी एक्सईएन के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। संविदा कर्मियों का कहना रहा कि बबुरी फीडर पर तैनात एसएसओ को बिना किसी वजह से निलंबित कर दिया गया। विभाग की ओर से कर्मियों के उत्पीड़न व शोषण का सिलसिला थम नहीं रहा है। कर्मियों का पिछले आठ माह से मानदेय बकाया है। वहीं बिना संसाधनों के काम कराया जा रहा है। कर्मियों सीढ़ी, रस्सा सहित अन्य जरूरी यंत्र नहीं उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं सब स्टेशन पर चार की बजाए दो-दो कर्मियों काम लिया जा रहा है। विभाग की ओर से काम के समय की कोई सीमा भी निर्धारित नहीं की गई है। कहा कि कहीं तकनीकी खराबी आने पर विभाग की ओर से बिना संसाधन उपलब्ध कराए इसको ठीक करने के लिए दबाव बनाया जाता है। ऐसे में कर्मी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। आरोप लगाया कि एक्सईएन की ओर से ठेकेदारों से मिलीभगत कर मानदेय की धनराशि गबन कर ली गई। इसके चलते कर्मियों को आज तक मानदेय नहीं मिला। इसके चलते आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों ने शीघ्र मानदेय भुगतान व समस्याओं के निस्तारण की मांग की। चेताया कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन को विवश होंगे। घेराव करने वालों में अंकुर पांडेय, यशवंत मौर्या, संतोष, कमला कांत, जितेंद्र, दीपक, दिनेश सिंह, शिवराम मौर्या, श्रीराम शामिल रहे।
विज्ञापन