{"_id":"5b45068c4f1c1b08278b5b8e","slug":"101531250316-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय । अहरौरा घाटी में सोमवार की शाम हुए सड़क दुर्घटना में अलीनगर थाना अंतर्गत आलमपुर गांव निवासी शमीम अहमद उर्फ कल्लू (45) की मौत हो गई थी। कल्लू का शव मंगलवार की शाम आलमपुर गांव में पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। देर रात शव का अंतिम संस्कार किया गया। आलमपुर गांव निवासी शमीम अहमद उर्फ कल्लू पिछले कई वर्षों से सोनभद्र के सुकृत में रहकर दुकान चलाता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था और सोमवार को वह सुकृत जाने के लिए निकला था। वह जौनपुर से ओबरा जाने वाली परिवहन निगम बस में सवार हुआ था। रात आठ बजे अहरौरा थाना अंतर्गत लखनिया मोड़ के समीप ट्रक से टक्कर होने से बस में सवार छह लोगों की मौत हो गई। घर वालों को देर रात कल्लू के मौत की सूचना मिली। इसके बाद से ही घर में माहौल गमगीन हो गया। मंगलवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव आलमपुर पहुंचा तो कोहराम की स्थिति हो गई। परिवार वालों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। कल्लू पांच भाइयों में सबसे बडा था और उसके दो पुत्र शौकत अली और बरकत अली हैं।
विज्ञापन