{"_id":"5ad3a2a44f1c1b85028b4cc4","slug":"101523819172-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडिल मार्च निकालकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडिल मार्च निकालकर जताया विरोध
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा(ब्यूरो)। समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कस्बा में कैंडल मार्च निकाला और इसके बाद सभा का आयोजन किया। छात्रों ने उन्नाव और कठुआ की घटना पर आक्रोश जताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
समाजवादी छात्र सभा के विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप यादव ने कहा कि भाजपा के शासन में प्रदेश आपराधिक घटनों बढ़ गई है। सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम है। छात्र संघ अध्यक्ष पुत्तुल यादव, संतोष यादव ने कहा कि सरकार को सख्त कानून बनाकर महिलाओं को भयमुक्त वातावरण देना चाहिए। इस मौके पर पंकज यादव, अभय, अजय यादव, अमित कुमार, ऋषि यादव, रोशन, प्रिंस सिंह,बबलू यादव,सोनू, तौफिक, संदीप प्रजापति मौजूद रहे।