{"_id":"5a454b474f1c1bce6d8b6af9","slug":"101514490695-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों ने किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों ने किया गया सम्मानित
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। कांग्रेस पार्टी का 133 वां स्थापना दिवस शहर कांग्रेेस कमेटी द्वारा गुुरुवार को नगर के काली महाल स्थित कैंप पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी की ओर से स्वतंत्रता सेनानी वाचस्पति मिश्रा, डा. रामप्रकाश शाह, बृजबिहारी पांडेय, बिंद्रा प्रसाद, लजीज कुरैशी, शिवानी शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व कार्याकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराया और कैंप कार्यालय के समीप स्थित राजीव गांधी पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । वक्ताओं ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को एओ ह्यूम ने कांग्रेस पार्टी की स्थापना की थी। कहा कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि एक विचारधारा व संस्कार है। कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में अंग्रेजों के विरूद्ध युद्ध लड़ा गया यहीं नहीं चीन व पाकिस्तान से भी कांग्रेस के शासन काल में ही युद्ध हुआ। कहा कि बांग्लादेश का जन्म तो उस वक्त भारत में कांग्रेस पार्टी की ही सरकार थी। कांग्रेस के शासन में ही देश की तीनों सशक्त सेनाओं का गठन हुआ। बताया कि वैज्ञानिक चंद्रशेखर, जहांगीर व होमी जहांगीर भाभा व अब्दुल कलाम जैसी विभूतियों का सम्मान भी कांग्रेस के समय में हुआ। पंडित जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल पंचवर्षीय योजना लागू की गई। वहीं अब तक के शासन काल में देश को तकनीकी रूप से सुदृढ़ किया है साथ ही रेल लाईन के विस्तार के साथ नये पुलों का निर्माण हुआ है। राजीव गांधी के कार्यकाल में कंप्यूटर क्रांति का उदय हुआ और देश को तरक्की के पथ पर ले जाने का कार्य हुआ। इस दौरान रामजीत गुप्ता, डा. आनंद श्रीवास्तव, शाहिद तौसीऊ, दशरथ चौहान, सतपाल सिंह, संतोष तिवारी, मेवालाल पटेल, नंद गोपाल, कन्हैया केशरी, उदय प्रताप सिंह, प्रमोद मौर्या, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन