{"_id":"5a259a404f1c1b8d698bfa79","slug":"101512413760-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से वापस लोट रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह से वापस लोट रहे युवक की मौत
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मथेला डाक बंगला के समीप रविवार की रात 11 बजे बाइक अनियंत्रित होकर नहर में पलट जाने से मुगलसराय के खोवा मंडी निवासी सोनू मोदनवाल (32) की मौत हो गई। सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने नहर में शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाइक कब्जे में लेकर थाने ले आई।
बलुआ थाना क्षेत्र के भलेहटा गांव निवासी जटाशंकर मोदनवाल की पुत्री की शादी थी। समारोह में शामिल होने के लिए मुगलसराय के खोआ मंडी निवासी सोनू मोदनवाल पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश मोदनवाल गया था। रात 11 बजे वहां से वापस लौट रहा था। मथेला डाक बंगला के पास पहुंचा था कि बाइक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। नहर में डूबने से युवक की मौत हो गई। इलाका सुनसान होने की वजह से पूरी रात सोनू का शव नहर में पड़ा रहा। सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने नहर में शव देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव के जेब में पड़े कागजात के आधार पर युवक की पहचान की और परिवार वालों को सूचित किया। सूचना पाकर परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बलुआ थाना क्षेत्र के भलेहटा गांव के मूल रुप से रहने वाले स्वर्गीय ओमप्रकाश मोदनवाल का मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के खोवा मंडी में मकान है। इसके दो बच्चे मकान में ही जनरल स्टोर चलाते है। बड़ा पुत्र सोनू मोदनवाल शनिवार को चचेरी बहन की शादी में भलेहटा गांव गया हुआ था। संभावना व्यक्त की जा रही है कि किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हुई है। मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं।