{"_id":"5998947b4f1c1bab098b489a","slug":"101503171707-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक से कम बिजली आपूर्ति होने पर ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक से कम बिजली आपूर्ति होने पर ग्रामीणों में रोष
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। कस्बा स्थित उपकेन्द्र से जुड़े गांवों में बेहिसाब बिजली कटौती के कारण लोगों का विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इसकी शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर जल्द सुचारु रुप से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं किया गया तो वें सब स्टेशन का घेराव करेंगे।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के बाद भी इलिया कस्बा स्थित विद्युत सब स्टेशन से बिजली की बेतहाशा कटौती जारी है। जबकि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने का फरमान जारी किया है। उपकेन्द्र से जुड़े दर्जनों गांवो में चौबिस घंटे में सात से आठ घंटे बिजली आपूर्ति किया जा रहा है। ग्रामीण दिनेश केशरी, राजेश यादव, विरेन्द्र चौरसिया, अशोक गुप्ता, अरुण शर्मा आदि ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा लगातार कटौती के कारण लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। सिंचाई के लिए भी परेशानी हो रही है। चेताया कि विभाग द्वारा जल्द आपूर्ति ठीक नहीं किया तो उपकेंद्र का घेराव करेंगे।
विज्ञापन