{"_id":"69cecdec4306807b35051f66","slug":"100-forest-dwellers-living-in-huts-will-receive-permanent-houses-chandauli-news-c-189-1-svns1013-146491-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: झोपड़ी में रह रहे 100 वनवासियों को मिलेगा पक्का मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: झोपड़ी में रह रहे 100 वनवासियों को मिलेगा पक्का मकान
विज्ञापन
अलीनगर स्थित वनवासी बस्ती। संवाद
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत आलूमिल के समीप स्थित वनवासी बस्ती में रह रहे लोगों को जल्द ही झोपड़ी की जगह पक्की छत मिलेगी। इसके लिए नगर पालिका की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बस्ती की झोपड़ियों पर भवन संख्या अंकित करने के साथ ही पात्र लोगों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।
नगर पालिका के अनुसार, प्रत्येक परिवार के आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इसके साथ ही बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क और पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने वनवासी बस्ती का दौरा योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए थे। योजना के तहत बस्ती में रह रहे करीब 30 परिवारों को लाभ मिलेगा। इन परिवारों में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष मिलाकर 100 से अधिक लोग निवास करते हैं।
विज्ञापन
कोट--
जिलाधिकारी के निर्देश पर वनवासी बस्ती के लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिये जाने के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। शीघ्र ही इनकी झोपड़ियों पर भवन संख्या अलॉट करके सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा।- राजीव मोहन सक्सेना, ईओ, नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर

कोट