फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   10 thousand houses lost electricity for eight hours, people were troubled by humidity

Chandauli News: आठ घंटे गुल रही 10 हजार घरों बिजली, उमस से परेशान रहे लोग

Wed, 07 Aug 2024 04:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
10 thousand houses lost electricity for eight hours, people were troubled by humidity
पीडीडीयू नगर। चंदासी उपकेंद्र से जुड़े फीडर संख्या दो से जुड़े इलाके के जर्जर तार बदलने के लिए पिछले तीन दिनों से अंधाधुंध बिजली की कटौती की जा रही है। वहीं, मंगलवार को ट्रांसफार्मर की मरम्मत के नाम पर के लिए फीडर संख्या एक में भी सुबह 10 से शाम छह बजे तक कटौती की गई। दोनों फीडरों से जुड़े करीब 10 हजार घरों की पूरे दिन आपूर्ति ठप रहने से लोग उमस से बिलबिला उठे।
विज्ञापन


सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से दफ्तरों और अखबार के कार्यालयों में भी कामकाज बाधित रहा। तार बदलने के दौरान बारिश होने से करीब एक घंटे काम ठप रहा। इससे रविनगर, पटेल नगर, ओड़वार मोहल्लों व गांवों के उपभोक्ता उमस से परेशान रहे। वहीं, फीडर संख्या एक के ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण सुबह 10 बजे करीब पांच सौ घरों की बिजली गुल हो गई। शाम तक आपूर्ति ठप रहने से से कई कार्यालयों में कामकाज ठप हो गए। शाम के छह बजे आपूर्ति बहाल की गई। मुगलसराय विद्युत वितरण खंड-दो के अधिशासी अभियंता सुनील यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी आने से फीडर संख्या एक में बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। वहीं, हाईटेंशन तार बदलने का काम लगभग समाप्त हो गया है। उम्मीद है कि बुधवार से फीडर संख्या दो में बिजली कटौती बंद का सिलसिला बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed