फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   10 lakhs recovered from overload sand trucks

10 ओवरलोड बालू लदे ट्रकों से वसूला 15 लाख जुर्माना

Wed, 12 Aug 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
10 lakhs recovered from overload sand trucks
कंदवा। एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय विनय कुमार ने विभागीय कर्मचारियों के साथ मंगलवार को सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर 10 ओवरलोड बालू लदे ट्रकों से 15 लाख रुपये जुर्माना वसूला। इसके पूर्व सोमवार को भी एआरटीओ ने 44 वाहनों से 35 लाख रुपए जुर्माना वसूला था। लगातार चल रही एआरटीओ की इस कार्रवाई से ट्रक चालकों व मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहले सैयदराजा की ओर से बालू लदे ट्रैक गाजीपुर की ओर जाते थे लेकिन गाजीपुर में गंगा नदी और नौबतपुर में कर्मनाशा पर बने पुल के खराब होने के चलते वर्तमान में डेहरी आन सोन से बालू लाद कर ट्रक चालक देवल पुल पार कथ दिलदार नगर-जमानिया के रास्ते अमड़ा, धीना और सैयदराजा होते हुए सैदपुर व बलुआ पुल से गाजीपुर व वाराणसी जा रहे हैं। समाचार पत्रों में खबर छपने के बाद पिछले तीन दिनों से एआरटीओ विभाग ओवरलोड बालू लदे ट्रकों के खिलाफ अभियान चला रहा है। मंगलवार को चलाए गए अभियान में 10 ओवरलोड ट्रकों से 15 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इस संबंध में एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर ओवरलोड वाहनों की नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed