फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   10-foot python found near CRPF gate

Chandauli News: सीआरपीएफ के गेट के पास मिला 10 फीट का अजगर

Sun, 20 Sep 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
10-foot python found near CRPF gate
चकिया। क्षेत्र के सोनहुल गांव स्थित भीषमपुर मार्ग पर शनिवार की सुबह सीआरपीएफ गेट नंबर दो के पास 10 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। सड़क किनारे विशालकाय अजगर को घूमते देखकर लोग सहम गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर चंद्रप्रभा जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

सुबह सीआरपीएफ गेट के पास सड़क किनारे एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर धीरे-धीरे सड़क के किनारे घूम रहा था। उसकी लंबाई करीब 10 फीट थी। सूचना मिलते ही वन दरोगा राम आशीष, वनकर्मी कृपा शंकर यादव, राजकुमार साहनी और लालू के साथ पहुंचे। वनकर्मियों ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे बोरे में भरकर कर्मचारी चंद्रप्रभा जंगल ले गए और वहां छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed