फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   10 acres of wheat crop burnt to ashes due to short circuit

Chandauli News: शार्ट सर्किट से 10 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

Sat, 06 Apr 2024 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
10 acres of wheat crop burnt to ashes due to short circuit
शिकारगंज। क्षेत्र के नेवाजगंज ग्राम पंचायत के पथरौलिया व दुबेपुर माफी गांव के सिवान में शुक्रवार को हाईटेंशन तार के शार्टसर्किट से निकली चिंगारी से लगभग 10 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

आग से नेवाजगंज गांव निवासी अरविंद सिंह का लगभग ढाई हेक्टअर, हेतिमपुर निवासी रामविलास का दो बीघा, संतराम का 15 बिस्वा गेहूं की फसल, नेवाजगंज ग्राम पंचायत के पथरौलिया मौजा स्थित खेत में पककर तैयार थी। शुक्रवार की दोपहर हाईटेंशन तार के शार्टसर्किट से निकली चिंगारी के कारण जलकर राख हो गई। हाईटेंशन तार की चपेट में आकर दुबेपुर माफी निवासी श्याम बिहारी, रामकेश, मोहन साव का क्रमश: नौ, सात, 18 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना किसानोंं ने पुलिस के माध्यम से अग्निशमन दल को दी। जब तक अग्निशमन दल मौके पर पहुंचता, आग से 10 बीघे गेहूं की फसल जलाकर राख हो चुकी थी। किसानों ने तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed