फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   cbi may give clean chit to raja bhaiya in dsp murder case

क्लीन राजा भैया का मंत्री बनने का रास्ता साफ

Thu, 01 Aug 2013 06:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 01 Aug 2013 06:25 PM IST
विज्ञापन
cbi may give clean chit to raja bhaiya in dsp murder case

कुंडा के सीओ जिया उल हक की हत्याकांड में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के हाथ होने के सबूत नहीं मिले हैं। सीबीआई ने राजा भैया को क्लीन चिट दे दी है।

विज्ञापन


सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी इस हत्याकांड में राजा भैया का हाथ होने के पर्याप्त सबूत नहीं जुटा पाई है। लाई डिटेक्टर टेस्ट में भी उनके बयानों में गड़बड़ियां नहीं पाई गईं हैं।
विज्ञापन


सबूतों के अभाव में राजा भैया पर पर मुकदमा चलाना मुश्किल है, इसलिए जांच एजेंसी ने क्लीन चिट दे दिया। अन्य आरोपियों गुड्डू, रोहित सिंह, हरिओम श्रीवास्तव और गुलशन यादव को भी क्लीन चिट मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सीबीआई इस मामले मे उनकी पत्नी परवीन आजाद द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर और पुलिस की एफआईआर को एक ही में शामिल कर सकती है।

परवीन ने अपनी एफआईआर में राजा भैया पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।

'दुर्भावना से लिखाई गई रिपोर्ट'
राजा भैया ने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि वह इस फैसले से बेहद खुश हैं, हालांकि उन्हें भरोसा था कि रिपोर्ट में उन्हें क्लीन चिट मिल जाएगी।

अपने कुछ अन्य सहयोगियों के मसले पर राजा भैया ने कहा कि रिपोर्ट सिर्फ दुर्भावना के चलते लिखाई गई थी। इसमें किसी का कोई हाथ नहीं था।

सपा से फिर उम्मीद
राजा भैया ने कहा कि उन्होंने सपा की छवि खराब न होने देने के लिए ही पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव से जुड़े रहेंगे।


कुछ लोग यह भी संभावना जता रहे हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले मंत्रिपरिषद बदलाव में राजा भैया को शामिल कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि कुंडा कांड में कुल चार मुकदमे दाखिल किए गए थे, जिनमें से एक मामले पर सीबीआई पहले ही क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है। इस मामले में करीब दर्जन भर लोग गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed