{"_id":"ed8f5e68-68a6-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"cbi-may-file-chargesheet-in-nrhm-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरएचएम: सीबीआई दाखिल कर सकती है चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरएचएम: सीबीआई दाखिल कर सकती है चार्जशीट
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
हजारों करोड़ के एनआरएचएम घोटाले में सीबीआई ने अपनी जांच एक बार फिर तेज कर दी है। माना जा रहा है कि सीबीआई लखनऊ में दर्ज घोटाले से संबंधित कुछ एफआईआर में बहुत जल्द चार्जशीट दाखिल करने जा रही है। फरवरी के पहले सप्ताह में सीबीआई एक चार्जशीट दाखिल कर सकती है।
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाले की सुनवाई गाजियाबाद स्थित विशेष सीबीआई कोर्ट में चल रही है। घोटाले की एफआईआर दिल्ली और लखनऊ में दर्ज की गई थीं। इसमें यूपी के पूर्व मंत्री, नेता, अधिकारी और कई सीएमओ फंसे थे। बाद में शासन ने प्रदेश भर में एनआरएचएम घोटाले से संबंधित दर्ज एफआईआर की सुनवाई के लिए विशेष न्यायाधीश एस. लाल की कोर्ट में चलाने का निर्णय लिया था। इसके बाद से मामले की सुनवाई गाजियाबाद कोर्ट में ही चल रही हैं।
विज्ञापन
इसी के चलते लखनऊ में दर्ज कुछ और एफआईआर गाजियाबाद कोर्ट में ट्रांसफर होकर आई हैं। इनमें भी कई सफेदपोश और नामचीन कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज है। सीबीआई अब इन सभी मामलों में अपनी जांच को तेजी से बढ़ा रही है। सूत्र बताते हैं कि फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही सीबीआई लखनऊ से संबंधित एक एफआईआर में अपनी चार्जशीट दाखिल कर सकती है।
विज्ञापन