फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   cat accused's lucknow connection

CAT गड़बड़ी: यह जालसाज तो राजधानी का ही निकला

Thu, 04 Jul 2013 04:20 PM IST
लखनऊ/आशीष त्रिवेदी
लखनऊ/आशीष त्रिवेदी Updated Thu, 04 Jul 2013 04:20 PM IST
विज्ञापन
cat accused's lucknow connection

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट व कई बिजनेस स्कूल में दाखिले के लिए आयाजित होने वाली परीक्षा में खेल करने वाली कंपनी वेब वेवर्स का संचालक शजाउल हसन राजधानी का रहने वाला है। वह अमीनाबाद इंटर कॉलेज में कंप्यूटर टीचर है।

विज्ञापन


शजाउल ही इस कंपनी का कर्ता-धर्ता है। यह खुलासा इस बात से हुआ कि कंपनी उसकी पत्नी के नाम पर है। इस कंपनी के पास तीन साल से कैट की वेबसाइट www.catiim.in मेंटेन करने का जिम्मा है।
विज्ञापन


इस तरह यह साफ हो गया है कि शजाउल ही 80 स्टूडेंट्स के परसेंटाइल बढ़ाने के पीछे मास्टरमाइंड रहा है।

'कैट में बढ़वाने हैं नंबर तो करें मिस्ड कॉल'
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बड़े भी नपेंगे
कैट में सेंधमारी के मामले में वेब वेवर्स तो एक छोटी मछली है। इसके पीछे सफेदपोश, कोचिंग संचालक और बिजनेस स्कूलों के कुछ टीचर्स की भूमिका भी शक के दायरे में है।

इन्होंने ही संभवत: शजाउल हसन या फिर अफाक को लालच देकर सेंधमारी के लिए राजी किया और करोड़ों रुपये का खेल हुआ है।

हैरान हैं फेलो टीचर

शजाउल जिस कॉलेज में पढ़ाता था वहां के टीचर्स यह सच्चाई जानने के बाद हैरत में हैं। खास बात यह है कि इसी कॉलेज में उसके पिता भी टीचर थे। करीब 15 साल पहले शजाउल को कॉलेज में कंप्यूटर लैब का काम मिला था।


CAT अपडेट: सबकी नींद उड़ा फरार हो गए ये दो 'रैट'


क्या कहना था धोखेबाज का
वेब वेवर्स के नाम आने के बाद भी वह कॉलेज आया था। साथियों से बातचीत में फर्जीवाड़े का सारा ठीकर अपने सहयोगी अफाक पर फोड़ते हुए शजाउल ने कहा था कि हम तो भरोसे में मारे गए।

घर में ताला, फोन नॉट रिचेबल
शजाउल का घर मोतीझील स्थित पीली कॉलोनी में है जहां इन दिनों ताला लटका पड़ा है। शजाउल के दो नंबर मिले हैं जिसमें एक संभवतः उसके घर का है दूसरा उसका पर्सनल है।

CAT गड़बड़ी: कोझिकोड की पुलिस आज लखनऊ में

दोनों ही नंबरों पर बहुत देर तक घंटी बजती रही लेकिन किसी ने नहीं उठाया। बाद में एक नंबर किसी महिला ने उठाया भी तो उसने कोई सूचना नहीं दी।

बाद में दोनों ही नंबर्स पहुंच से बाहर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed