फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   case on jitin prasad

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद पर केस दर्ज

Sat, 26 Apr 2014 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मितौली, लखीमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मितौली, लखीमपुर Updated Sat, 26 Apr 2014 01:54 AM IST
विज्ञापन
case on jitin prasad

केंद्रीय राज्यमंत्री एवं धौरहरा से कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर फिल्म अभिनेत्री अमिषा पटेल की सभा और रोड शो में अनुमति से अधिक वाहनों का प्रयोग करने, रोड शो में प्रयुक्त वाहनों में क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाने का भी आरोप है।

विज्ञापन


एसडीएम राकेश पटेल ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी जितिन के समर्थन में अमिषा पटेल की कस्ता में सभा और मितौली में रोड शो हुआ। बताया कि इन दोनों कार्यक्रमों की पूर्व अनुमति कांग्रेस प्रत्याशी ने ली थी, लेकिन इसके लिए जितने वाहनों की अनुमति ली गई उससे कहीं आधिक दो पहिया और चारपहिया वाहन दोनों कार्यक्रमों में प्रयोग होना पाए गए। इसकी वीडीयोग्राफी भी प्रशासन ने कराई है।
विज्ञापन


इसके अलावा क्षेत्र के एक पेट्रोलपंप पर इन वाहनों में ईंधन लाइन लगवाकर डलवाया जा रहा था। पेट्रोलपंप पर मौजूद कर्मचारी जिन वाहनों में पेट्रोल डाल रहा था, उसकी सूची तैयार कर रहा था। प्रशासन ने उसकी भी वीडीयोग्राफी करवाने के साथ पंप कर्मचारी से सूची में अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड शो के दौरान कई स्थानों पर जाम भी लगा, जिससे लोगों को खासी दिक्कत हुई। उन्होंने बताया कि यह सभी आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है। मितौली थाने में जितिन पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed