फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   called a dog taking the name of sp leader

डॉगी को सपा नेता के नाम से पुकारा तो पद से हटाया

Sun, 18 Aug 2013 12:45 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
called a dog taking the name of sp leader

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सपा नेता को डॉगी कहकर विवादों में फंसे पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा पर आखिरकार गाज गिर गई। शनिवार को प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें पद से हटा दिया। पार्टी जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


हालांकि राजीव शर्मा ने पार्टी छोड़ने से इनकार किया है। सपा ने इस कार्रवाई के जरिए संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी में अनुशासनहीनता पर आलाकमान सख्त है।
विज्ञापन


मामला करीब 10 दिन पुराना है। इफ्तार पार्टी के दौरान कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा ने डॉगी को देखकर उसे पार्टी के एक नेता के नाम से पुकारा था। उनकी यह टिप्पणी शहर में चर्चा और पार्टी में विवादों का कारण बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित नेता ने विरोध जताया तो स्थानीय स्तर पर वरिष्ठ नेताओं की बैठक कर फैक्स के जरिए रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को भेज दी थी। तभी से उन पर कार्रवाई होना निश्चित माना जा रहा था।

शनिवार को प्रदेश के महासचिव ओमप्रकाश सिंह ने जिला कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा को पद से हटाने की कार्रवाई कर जिला कमेटी को फैक्स भेज दिया। जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें फैक्स मिल गया है।


उधर, राजीव शर्मा का कहना है कि मामले को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया है। आलाकमान का निर्णय स्वीकार करेंगे, लेकिन पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed