{"_id":"e14d47b87488da18aa71aa716744e605","slug":"bus-accident-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली आ रही बस का एक्सीडेंट, 12 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली आ रही बस का एक्सीडेंट, 12 की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बहराइच
Updated Wed, 28 May 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश में बहराइच से दिल्ली आ रही बस की दुर्घटना हो जाने के कारण 12 लोगों की मौत की खबर है।
विज्ञापन
हादसे में लगभग 43 लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है।
बस में बहराइच के थाना कसरगंज के गांव बांथेपुर, मौजा प्यारेपुर, बारेपुर, दक्खन, मरोठी, तिलिया, हुसैनपुर, शेखपुरवा, ठाकुरनपुर आदि गावों के लोग थे।
मरने वालों में असद खान (निमदीपुर), भूरे (बसरोली) और राजेश हैं। बाकी मृतकों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।