फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youth who jumped into the canal after abandoning his bike on the bridge has drowned; search is underway.

Bulandshahar News: पुल पर बाइक छोड़ नहर में कूदा युवक डूबा, तलाश जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
पहासू। क्षेत्र के जटौला गांव स्थित पुल पर बाइक खड़ी कर और उस पर कपड़े उतार कर युवक प्रदीप (37) गंग नहर में कूद गया। वह नहर के तेज बहाव में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने तलाश की लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पीएसी के तैराक जवान अभी भी युवक की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


पहासू थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार दोपहर को गांव बनैल निवासी प्रदीप बाइक से सूरजावली गांव निवासी अपनी बहन से मिलने गया था। बहन नीतू व अनीता से मिलने के बाद वह घर जाने के लिए निकला। रास्ते में जटौला गांव गंग नहर पुल पर प्रदीप ने अपनी बाइक खड़ी कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद बाइक पर कपड़े उतार कर नहर में कूद गया। नहर किनारे मौजूद लोगों ने रोकने का प्रयास किया। तब तक वह बहाव के साथ पानी में डूब गया। जटौला गांव निवासी पप्पू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाइक व कपड़ों से मिले दस्तावेज से प्रदीप की पहचान हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसके परिजनों को सूचना को दी गई। सूचना मिलते ही प्रदीप की बहन व अन्य परिजन वहां आ गए। इसके बाद स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश में जुटे रहे। सीओ शिकारपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि बाइक छोड़कर और कपड़े उतार कर युवक कूद गया। किस कारण से नहर में कूदा, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed