फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youth injured in fight over stealing mobile dies, Inspector suspended

Bulandshahar News: मोबाइल चुराने को लेकर मारपीट में घायल युवक की मौत, दरोगा निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in fight over stealing mobile dies, Inspector suspended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अनूपशहर। मोबाइल चोरी होने के बाद दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में शिकायत के बाद भी तत्काल आवश्यक कार्रवाई न करने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। वहीं पुलिस ने मारपीट के मामले को अब गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर दिया है।

एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि 10 जुलाई को गांव खुशहालगढ़ निवासी मोहित का मोबाइल चोरी हो गया था। जिसके बाद कुछ लोगों ने मोहित को बताया कि उसका फोन प्रभात के पास है। जब मोहित प्रभात के पास गया तो उसने फोन देने से इनकार कर दिया। जिसके चलते मोहित ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद आरोपी प्रभात की मां नीरज देवी ने मोहित को फोन करके घऱ बुलाया और मोबाइल लेकर जाने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि जब मोहित, उसका भाई शिव कुमार, शिवम, विष्णु, आलोक व गोलू फोन लेने के लिए पहुंचा तो मौके पर प्रभात और उसके पिता मनोज मिले। इस दौरान दोनों ओर से कहासुनी के बाद फिर से मारपीट हुई। नीरज देवी का आरोप है कि इस दौरान मोहित व उसके साथियों ने उसके पति मनोज पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

नीरज देवी की ओर से 13 जुलाई को एसएसपी को शिकायत देकर मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं घायल मनोज की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके चलते पुलिस ने मारपीट के मामले को अब गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर दिया है। सीओ डा. अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई न करने के लिए एसएसपी श्लोक कुमार ने चौकी प्रभारी विपुल कुमार को निलंबित कर दिया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी मिली है। आगे की जांच की जा रही है। जल्द अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed