फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youth falls into drain near roadways bus stand in Bulandshahar

बुलंदशहर में नाले में गिरा युवक: रोडवेज बस अड्डे के पास टूटी थी दीवार, लोगों ने किसी तरह बाहर निकालकर बचाई जान

Thu, 24 Sep 2026 07:54 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 24 Sep 2026 07:54 PM IST
सार

बुलंदशहर में रोडवेज बस अड्डे के पास नाले की टूटी दीवार के कारण पटरी पर पैदल चल रहा युवक अचानक नाले में गिर गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Youth falls into drain near roadways bus stand in Bulandshahar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बुलंदशहर में रोडवेज बस अड्डा के पास स्थित नाले की दीवार टूटी होने के कारण पैदल चल रहा युवक उसमें गिर गया। इसके बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने दीवार टूटी होने के लिए अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


खुर्जा निवासी राजीव शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को स्कूटी पर सवार होकर वह किसी काम से रोडवेज बस अड्डा की ओर जा रहे थे। वहीं पटरी पर पैदल चल रहे युवक का अचानक संतुलन बिगड़ गया और नाले में गिर गया। युवक को गिरता हुआ देखकर मौके पर काफी संख्या में लोग आ गए, जिन्होंने किसी तरह युवक को नाले से बाहर निकाला और निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


नाले में युवक के गिरने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगाें का कहना है कि पटरी किनारे नाले की तरफ टूटी दीवार का निर्माण कार्य होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed