फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youth drinking water on roadside dies due to car collision

Bulandshahar News: कार की टक्कर से सड़क किनारे पानी पी रहे युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुलावठी। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे स्थित गांव छपरावत के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बाइक पर बैठकर पानी पी रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी रविंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उनका पुत्र रोबिन सिंह अपने चाचा योगेंद्र के साथ गुलावठी में अपने नाना के यहां जा रहा था। बताया गया कि वह दोनों गांव छपरावत के पास एक ढाबे के पास पानी पीने के लिए रुके थे। जहां, रोबिन सड़क किनारे बाइक पर ही बैठकर पानी पी रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें रॉबिन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed