फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youth demonstrated to make a population control law

Bulandshahar News: जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए युवाओं ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Youth demonstrated to make a population control law
जनसंख्या नियंत्रण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते युवा। संवाद
बुलंदशहर। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर युवाओं ने कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। युवाओं ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के तत्वावधान में युवाओं ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष हेमन्त सिंह एवं महामंत्री पिंटू गुर्जर के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता राजेबाबू पार्क से जुलूस के रूप के नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

हेमंत सिंह ने कहा कि हमारी सरकारों की अदूरदर्शिता और देश के नागरिकों के असहयोग के कारण देश अब विश्व की सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है। लगातार बढ़ती जनसंख्या के कारण ही देश में गरीबी, बेरोजगारी, अपराध, सांप्रदायिक तनाव समेत अन्य समस्याएं विकराल रूप ले रही हैं। देश के भविष्य को बचाने के लिए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से पिछले 10 वर्षों से लगातार देश भर में व्यापक जन आंदोलन और जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम राकेश कुमार मौर्य को सौंपा। प्रदर्शन में कृष्ण मिश्रा, न्यू गुप्ता, नमन कौशिक, काशी राठौर, रामअवतार लोधी, आमोद कुमार मीणा, विकास सिंह, हिमांशु गर्ग, रवि पाल, सनी हिंदू, मुकुल ठाकुर, निशान्त, शुभित अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed