फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Young man welcomed home safely after returning from a ship caught amidst US attacks.

Bulandshahar News: अमेरिका हमले के बीच फंसे जहाज से सकुशल लौटने पर पर युवक का स्वागत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Young man welcomed home safely after returning from a ship caught amidst US attacks.
खुर्जा शिकारपुर अड्डा निवासी सन्नी का स्वागत करते स्थानीय लोग। संवाद
खुर्जा। नगर के मुरारी नगर मोहल्ला निवासी मर्चेंट नेवी में कार्यरत युवक अमेरिका हमला के बीच से सकुशल लौट आए। स्थानीय लोगों ने ढोल के साथ माला पहनाकर युवक का स्वागत किया। साथ ही परिवार को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


मुरारी नगर मोहल्ला निवासी सनी चौधरी ने बताया कि वह मर्चेंट नेवी में पिछले एक वर्ष से कार्यरत हैं। अभी उनकी ड्यूटी पानी के जहाज पर गल्फ ऑफ ओसियन (ओमान की खाड़ी) में चल रही थी। 11 जून को अमेरिकन नेवी ने गल्फ ऑफ ओसियन (ओमान की खाड़ी) में खड़े जहाज पर हमला किया था।
विज्ञापन

जहाज में करीब 20 भारतीय सवार थे। घटना के बाद तुरंत ओमान की इंडियन एंबेसी के कहने पर ओमान नेवी ने बचाव अभियान चलाया। इंडियन एंबेसी की मदद से उन्हें भारत लाया गया। 20 भारतीयों को सकुशल भारत भेजने पर एंबेसी ने पोस्ट भी जारी की। वहीं, खुर्जा सकुशल पहुंचने पर परिजनों ने खुशी जाहिर की। उनके संबंधियों ने उनके स्वागत के लिए समारोह आयोजित कया। सनी ने भारत सरकार के सार्थक प्रयास को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed