फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   young man was chased and beaten for parking his bike in Bulandshahar

Bulandshahar: बाइक खड़ी करने को लेकर युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, लाठी-डंडे से किए वार... देखें वायरल वीडियो

Sat, 08 Nov 2025 01:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 08 Nov 2025 01:00 PM IST
सार

पीड़ित युवक अपने पुराने घर के बाहर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करने गया था। इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि भीड़ ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

विज्ञापन
young man was chased and beaten for parking his bike in Bulandshahar
मारपीट करते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सुभाष रोड स्थित बुर्ज चौकी के निकट, एक युवक को दर्जनभर लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा। इस मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


पीड़ित युवक अपने पुराने घर के बाहर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करने गया था। इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि भीड़ ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमलावर युवक को तब तक पीटते रहे जब तक वह गंभीर रूप से घायल नहीं हो गया।

विज्ञापन



मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed