फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Young man murder in Bulandshahr two brothers accused of murder

Murder: पेट, पीठ और सीने पर चाकू से कई वार... दिनदहाड़े बीच गांव में युवक की हत्या, दो भाइयों पर कत्ल का आरोप

Tue, 21 Oct 2025 03:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Oct 2025 03:24 PM IST
सार

बुलंदशहर में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप गांव के ही दो भाइयों पर लगा है। 

विज्ञापन
Young man murder in Bulandshahr two brothers accused of murder
bulandshahr murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना इलाके के गांव इस्लामाबाद में बीच रास्ते पर दिनदहाड़े चाकू से गोदकर इमरान (25) की हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


गांव इस्लामाबाद निवासी रेहान ने बताया कि उनका बड़ा भाई इमरान पिकअप चलाता था। मंगलवार सुबह करीब दस बजे किसी का फोन आया तो वह घर बाहर चला गया। घर से 500 मीटर दूरी पर जब वह गांव में मुख्य मार्ग पर गया तो गांव में रहने वाले दो भाइयों ने इमरान के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। 
विज्ञापन


जब इमरान ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इमरान के पेट, पीठ और सीने पर चाकू से कई वार किए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लहूलुहान अवस्था में इमरान वहीं गिर गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोगों ने इमरान को अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। खुर्जा देहात थाना पुलिस घटनास्थल पर और खुर्जा कोतवाली जटिया अस्पताल पहुंची। घटना के विषय में परिजनों से जानकारी ली।


युवक पर चाकू से हमला कर हत्या करने का मामला है। इसमें परिजनों की ओर से अभी तहरीर दी जा रही है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - पूर्णिमा सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed