Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Government land worth 20 lakh recovered from the clutches of strongmen

Bulandshahar News: दबंगों के कब्जे से मुक्त कराई 20 लाख की सरकारी जमीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
शिकारपुर। ग्राम पंचायत फैजल्लापुर अजनारा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 4.5 बीघा सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया। जमीन पर दबंगों ने गेहूं की फसल बो रखी थी। प्रशासन ने ट्रैक्टर चलवाकर फसल को जुतवा दिया और भूमि को समतल करा दिया। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी राहुल हरवीर सिंह ने 23 अक्तूबर को एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय से शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत में विद्यालय के खेल मैदान और सरकारी आरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीम गठित कर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक विक्रम सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल लोकेंद्र सिंह, लेखपाल सन्नी, रनपाल सिंह सैनी और अजय मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने गाटा संख्या 374 की पैमाइश की। राजस्व अभिलेखों में भूमि खतौनी में नवीन परती और खसरे में खेल का मैदान दर्ज मिली। जांच में जमीन पर गेहूं की फसल बोकर अवैध कब्जा किए जाने की पुष्टि हुई। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर की व्यवस्था करना भी प्रशासन के लिए चुनौती बना। दबंगों के डर से ग्रामीणों ने अपना ट्रैक्टर देने से इन्कार कर दिया। काफी प्रयास के बाद एक युवक पड़ोसी गांव से ट्रैक्टर लेकर पहुंचा। इसके बाद फसल की जुताई कराकर जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया गया। एसडीएम ने बताया कि मुक्त कराई गई करीब 4.5 बीघा जमीन तीन तरफ से संपर्क मार्ग से जुड़ी है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed