फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Young man jumped into Kali river after seeing police

पुलिस को देख काली नदी में कूदा युवक, हुई मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Young man jumped into Kali river after seeing police
पुलिस को देख काली नदी में कूदा युवक, मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी युवक सुहेल मंगलवार दोपहर को पुलिस को देख काली नदी में कूद गया, वह दलदल में फंस गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने युवक का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
मंगलवार दोपहर तीन युवक नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा स्थित काली नदी के निकट मौजूद थे। इस दौरान पुलिस की एक टीम गश्त कर रही थी। पुलिस की टीम को काली नदी रोड पर आते हुए देख तीनों युवक भागने लगे। इस दौरान दो युवक भाग निकले, जबकि एक युवक काली नदी में कूद गया। जो कि वहां दलदल में ही फंस गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और युवक को दल-दल से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त 22 वर्षीय सुहैल पुत्र रहीश निवासी मोहल्ला देवीपुरा के रूप में हुई। नगर कोतवाल योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। शव को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। युवक पुलिस को देख क्यों भागे थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

परिजन अड़े तो बिना पोस्टमार्टम के सौंपा शव
काली में नदी में कूदने से युवक की मौत के बाद पुलिस उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लेकर आई। इस दौरान मृत सुहेल के परिजन और आसपास के करीब 50-60 लोग सूचना पर जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर एकत्र हो गए और पुलिस से पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही। पुलिस ने परिजनों को काफी समझाया, लेकिन वह पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात पर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने लिखा पड़ी करके शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देखकर क्यों भागे युवक, चल रही जांच
पुलिस की गस्त के दौरान नदी में कूदे सुहेल की मौत के बाद एक बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह पुलिस को देखकर भागे क्यों। आखिर युवकों को डर किस बात का था। इस पहलू पर भी पुलिस ने जांच करने का दावा किया है। नगर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि तीनों युवक पुलिस को देखकर भाग क्यों गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed