{"_id":"66e0791b0a030e8e1302eb7f","slug":"young-man-entered-the-house-on-the-pretext-of-asking-for-water-raped-a-minor-girl-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-103650-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पानी मांगने के बहाने घर में घुसा युवक, नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पानी मांगने के बहाने घर में घुसा युवक, नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
ककोड़। नाबालिग छात्रा को घर में अकेली देख, पानी मांगने के बहाने घर में घुसे गांव निवासी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किसी को बताने पर भाई, पिता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी ने बताया कि वह हाईस्कूल की छात्रा है। शनिवार की सुबह करीब 7.30 बजे वह घर पर अकेली थी। परिवार के सभी लोग कार्य से बाहर गए थे। इसी दौरान गांव निवासी युवक उनके घर पहुंचा और पानी मांगा। पानी लेने के लिए वह अंदर चली गई, युवक भी उसके पीछे घर के अंदर घुस आया। आरोपी ने कपड़े से उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर भाई, पिता को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया।
मां के घर आने पर उसने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 333 घर में जबरदस्ती घुसकर नुकसान पहुंचाना, 64(1)दुष्कर्म, 351 (2) किसी के सम्मान को नुकसान पहुंचाना, कोई भी कार्य करने के लिए मजबूर करने की धमकी देने के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।