{"_id":"6526d3f089e5947b880afce8","slug":"young-man-cheated-of-rs-10000-by-pretending-to-be-a-fake-finance-person-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-1003-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: फर्जी फाइनेंस कर्मी बनकर युवक से ठगे दस हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: फर्जी फाइनेंस कर्मी बनकर युवक से ठगे दस हजार
विज्ञापन
चोला। खुर्जा नगर कोतवाली के मोहल्ला सिद्धेश्वर मंदिर निवासी मुकेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि चार अक्तूबर को वह कासना से बाइक से घर लौट रहा था। चोला रेलवे स्टेशन फ्लाईओवर के पास वह पानी पीने के लिए रुका तो एक बाइक और कार में सवार होकर चार युवक उसके पास आए।
उक्त लोगों ने बाइक पर फाइनेंस कंपनी का दस हजार रुपये बकाया होने की बात कही। रुपये जमा नहीं कराने पर बाइक छीनकर ले जाने की धमकी दी। जिस पर उसने अपने बेटे से बताए गए खाते में दस हजार रुपये ऑनलाइन जमा करा दिए। मौके पर उसे आठ हजार की रशीद देकर दस हजार रुपये की पक्की रशीद बाद में देने के लिए कहा। उसे अब तक कोई पक्की रशीद नहीं दी गई है। पीड़ित ने जिस युवक के खाते में रुपये ट्रांसफर कराए थे उस पर और तीन अन्य पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद