{"_id":"6755cfd0a80ace215e007430","slug":"young-man-caught-stealing-stone-cutting-machine-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-126164-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पत्थर काटने की मशीन चोरी करते युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पत्थर काटने की मशीन चोरी करते युवक को पकड़ा
विज्ञापन
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर में शनिवार को दिनदहाड़े पत्थर काटने की मशीन चुरा कर जा रहे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शाहजहांपुर निवासी नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव करनपुर निवासी अरुण तोमर ने बताया कि वह गांव में अपना मकान बनवा रहे हैं। जहां मिस्त्री द्वारा पत्थर लगाने का कार्य किया जा रहा है। शनिवार दोपहर शाहजहांपुर जिले की कोतवाली निगोई निवासी दीपक वहां पहुंचा और दिनदहाड़े पत्थर काटने की मशीन चोरी कर भागने लगा। आरोपी दीपक को भागता हुआ देख मौके पर मौजूद अरुण और उनकी मां ने अन्य लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया।
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी कोतवाली प्रभारी आयुषी सिंह ने बताया कि मकान मालिक की तहरीर पर आरोपी दीपक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।