फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   You can worship Kanha tomorrow night between 12:04 and 12:47

कल रात 12:04 बजे से 12:47 के बीच कर सकेंगे कान्हा का पूजन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए भक्तों ने तैयारी शुरू कर दी है। मंदिरों को भी सजाने का काम भी तेजी से चल रहा है। इस बार जन्माष्टमी 16 व 17 अगस्त को मनाई जाएगी। 16 अगस्त शनिवार की रात 12:04 से 12:47 के बीच भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन

पंडित कैलाश शर्मा और राज शर्मा ने बताया कि 16 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बहुत ही खास रहेगी। इस दिन वृद्धि, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग और ज्वालामुखी योग का महासंयोग बन रहा है। अष्टमी तिथि का प्रारंभ 15 अगस्त की रात 11:49 बजे पर होगा और इसका समापन 16 अगस्त की रात 09:34 बजे होगा जन्माष्टमी का इस साल पूजा का शुभ मुहूर्त शनिवार की देर रात 12:04 से 12:47 बजे तक रहेगा। पूजा करने का शुभ मुहूर्त कुल 43 मिनट का होगा। चंद्र उदय का समय 16 अगस्त की रात्रि 11:32 मिनट पर होगा। वहीं, जन्माष्टमी पर पारण का शुभ मुहूर्त 17 अगस्त को सुबह 05 बजकर 50 मिनट के बाद होगा।
विज्ञापन

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण का अवतरण द्वापर युग में धर्म की विजय के लिए अधर्म के नाश के रूप में हुआ था। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और आधी रात तक जगकर जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाता है। इस बार जन्माष्टमी का त्योहार कई मायनों में खास रहने वाला है। जन्माष्टमी पर कई बार दुर्लभ ग्रहों के योगों का निर्माण हो रहा है। जन्माष्टमी पर दुर्लभ योग और नक्षत्रों के बनने पर विशेष फलों की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed