{"_id":"693850bb59227ffb6b0cb8f2","slug":"written-examination-of-up-police-si-will-be-held-in-the-district-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-145039-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिले में होगी यूपी पुलिस एसआई की लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिले में होगी यूपी पुलिस एसआई की लिखित परीक्षा
विज्ञापन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की ओर से होने वाली सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती की लिखित परीक्षा जिले में भी होगी। इसके लिए 11 केंद्रों की सूची बनाकर भेज दी है। इसके साथ ही विभाग ने परीक्षा को नियमानुसार व निपक्ष कराने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की ओर से होने वाली सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती की लिखित परीक्षा अगले साल 2026 में 14 और 15 मार्च में प्रस्तावित है। बोर्ड की ओर से पत्र जारी कर अवगत कराया गया कि परीक्षा बुलंदशहर में भी होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी गई।
इस पर बोर्ड को जिले के 11 शिक्षण संस्थानों की सूची बनाकर परीक्षा कराने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड को भेज दी गई है। परीक्षा केंद्र उन्हीं शिक्षण संस्थानों को बनाया गया है, जहां पर सभी भौतिक संसाधन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ जो भी परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं, उसके अनुसार ही परीक्षा को कराने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आगे भी जो निर्देश प्राप्त होंगे, उनका पालन किया जाएगा।