फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Wrecked electric wires in Dhaturi village replaced

जागे अफसर, बदले धतूरी गांव में जर्जर बिजली के तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Wrecked electric wires in Dhaturi village replaced
बदले गए धतूरी गांव में जर्जर बिजली के तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। ग्राम धतूरी में झूल रहे जर्जर बिजली के तार अफसरों ने बदल दिए हैं। झूलते तारों से हमेशा हादसे का खतरा बना रहता था, जिसको लेकर अब उर्जा निगम ने एबीसी कंडक्टर डलवा दिए हैं। अमर उजाला ने लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद तारों को बदला गया।

पिछले कई दशकों से शिकारपुर के गांव धतूरी में बिजली के तार काफी नीचे तक झूल रहे थे, जिससे हादसे का डर बना रहता था। ग्रामीणों के अनुसार इन तारों की चपेट में आकर कई पशुओं की जान जा चुकी है। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से 27 जुलाई के अंक में ‘गांव में झूल रहे बिजली के तार, बड़े हादसे का इंतजार’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। जिसको लेकर बिजली अफसर हरकत में आए और जर्जर झूलते तारों को बदलवाकर उसके स्थान पर एबीसी कंडक्टर की लाइन डलवा दी। चीफ इंजीनियर आरपीएस तोमर ने बताया कि पावर कारपोरेशन की ओर से किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। लोगों की जो भी समस्या होगी उसका समाधान किया जाएगा। गांव धतूरी में एबीसी कंडक्टर लाइन बिछवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed