फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   world blood donor day

रक्तदान कर लोगों का जीवन बचा रहे हेमंत और तरुण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
world blood donor day
रक्तदान कर लोगों का जीवन बचा रहे हेमंत और तरुण
विज्ञापन

बुलंदशहर। रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए तरुण और हेमंत लगातार प्रयासरत हैं। तरुण अब तक 54 लोगों को रक्त दे चुके हैं तो हेमंत 21, पलाश 19, सवदेव और पिंटू 18-18 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से हम लोग तो स्वस्थ रहेंगे ही, साथ ही दूसरे लोगों की जिंदगी भी बचेगी। इससे बड़ा कोई दान नहीं होता है।
14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। खून की कमी के कारण किसी व्यक्ति की जान न जाए, इसके लिए राष्ट्र चेतना मिशन के युवा कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी उठाई है। मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवाओं ने अभी तक रक्तदान कर पुण्य कमाया है। अस्पताल में मरीजों के लिए खून की जरूरत हो या निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन यह टीम मिलकर करती है।
विज्ञापन

रक्तदान करके मन को मिलती है संतुष्टि
लोगों के अंदर रक्तदान को लेकर डर रहता है कि कहीं कमजोरी न आ जाए। कहीं गिर न जाएं, जबकि रक्तदान करने के बाद एक नई स्फूर्ति आती है। क्योंकि रक्तदान के बाद नया खून बनता है। सभी को रक्तदान करना चाहिए। - तरुण कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान से बड़ा नहीं कोई दान
रक्तदान महादान है। क्योंकि हम अपने खून से दूसरों की जिंदगी को बचाते हैं। हमें लगता है कि ब्लड देने से दिक्कत हो सकती है। सच्चाई ये है कि हमें कोई दिक्कत नहीं होगी। इतना जरूर है हम रक्तदान करके दूसरे व्यक्ति को जिंदगी दे सकते हैं। - हेमंत सिंह
दूसरों का जीवन बचाने के लिए सबको आगे आना चाहिए
रक्तदान करके हम दूसरों का जीवन बचा सकते हैं। इस पहल में सभी को आगे आना चाहिए। अब तक 19 बार रक्तदान करके कई लोगों की जान बचा चुका हूं।अन्य लोग भी आगे आएंगे तो खून की कमी के कारण किसी की जान नहीं जाएगी। - पलाश अग्रवाल
बचपन से ही चाहता था रक्तदान करना
छोटे था तो किसी रिश्तेदार को ब्लड की जरूरत पड़ी। उनके ब्लड ग्रुप के लोगों ने खून देने से मना कर दिया। किसी तरह से इंतजाम किया गया। तभी सोच लिया था कि बड़े होकर रक्तदान किया करेंगे। अब तक 18 बार रक्तदान कर चुके हैं। - सवदेव चौधरी
जीवन में दूसरों के लिए करना सीखें
हम लोगों को जीवन में दूसरों के जरूरत करना चाहिए। रक्तदान ऐसा दान है जो कभी व्यर्थ नहीं जाता है। जब आप खून देखकर दूसरों की जिंदगी बचाते हैं तो उससे बड़ा सुकून नहीं मिलता। मैंने कई बार रक्तदान किया है। - पिंटू गुर्जर
जिला अस्पताल में आज करें रक्तदान
बुलंदशहर। अमर उजाला फाउंडेशन और राष्ट्र चेतना मिशन के तत्वावधान में मंगलवार सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार करेंगे। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि शिविर में रक्तदान के लिए युवा काफी उत्साहित हैं। डीएम सीपी सिंह ने लोगों से अपील की कि रक्तदान अवश्य करें। रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी नहीं आती है, बल्कि नया खून बनने से शरीर में ऊर्जा आती है। एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि रक्तदान शिविर में वह स्वयं रक्तदान करेंगे। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचकर रक्तदान करें। इससे हम दूसरों के जीवन में बचाने में सहयोग कर सकते हैं।

सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक में नहीं है इस ग्रुप का ब्लड
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सबसे ज्यादा कमी बी निगेटिव और एबी निगेटिव ब्लड उपलब्ध नहीं हैं। जबकि ओ निगेटिव और ए निगेटिव की एक-एक यूनिट, ए पॉजिटिव की दो, एबी पॉजिटिव की तीन, बी पॉजिटिव की 23 और ओ पॉजिटिव की 27 यूनिट ब्लड उपलब्ध है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनय कुमार एवं सीएमएस डा. राजीव प्रसाद ने कहा कि अमर उजाला के रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करके ब्लड की उपलब्धता कराएं, जिससे जरूरत मंद लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed