फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Women staged a protest at the gate over the dumping of garbage on the ground.

Bulandshahar News: ग्राउंड में कूड़ा डालने पर महिलाओं ने गेट पर बैठकर किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Women staged a protest at the gate over the dumping of garbage on the ground.
सिकंदराबाद नगर हाईवे ट्रक यूनियन ग्राउंड पर कूड़ा डालने को लेकर प्रदर्शन करते आसपास के लोग
सिकंदराबाद। नगर पालिका की ओर से हाईवे स्थित डाक बंगले के पास ट्रक यूनियन के खाली मैदान में नगर का कूड़ा डाले जाने के विरोध में आसपास के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। महिलाओं और स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और कूड़ा डालने वाले गेट के सामने बैठकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अंदर जाने से रोक दिया। शबनम, नसीफा, रुखसाना, अनीशा, सलमा और अन्य महिलाओं ने बताया कि ट्रक यूनियन परिसर में लगातार कूड़ा डाले जाने से आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध, गंदगी, मच्छर और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कूड़ा डंपिंग स्थल के निकट मस्जिद भी स्थित है। नमाज के लिए आने-जाने वाले लोगों को भी दुर्गंध और गंदगी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कहना था कि पहले भी नगर पालिका से इस स्थान पर कूड़ा न डालने की मांग की गई थी, लेकिन इसके बावजूद यहां कूड़ा डाला जा रहा है। नगर पालिका के ईओ शिवराज सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था केवल अस्थायी रूप से की गई है। जल्द ही चोला रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड पर कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद ट्रक यूनियन परिसर में कूड़ा डालना बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed