फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Women prayed by offering prayers to Lord Bhaskar

Bulandshahar News: भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर महिलाओं ने मांगी मनौती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Women prayed by offering prayers to Lord Bhaskar
खुर्जा की मुंडाखेड़ा नहर घाट पर छठ पर्व पर उगते सूरज को अर्ध्य देतीं महिलाएं । संवाद
बुलंदशहर/सिकंदराबाद/अनूपशहर/अहार/डिबाई/नरौरा। गंग नहर वलीपुरा के घाट पर मंगलवार सुबह पानी में खड़े होकर व्रती महिलाओं ने सूर्य की पहली किरण पानी पड़ते ही अर्घ्य दिया और मनौती मांगी। घाट पर पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया। परंपरागत ढंग से भगवान भास्कर की उपासना के बाद चार दिनी व्रत का पारण किया। इस दौरान घाट पर छठ मइया के गीत गूंजते रहे। भोर में ही मंगल गीत गाते हुए महिलाओं के घाट पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन

छठ महापर्व की शुरूआत 25 अक्तूबर से नहाय-खाय के साथ हुई। 26 अक्तूबर को खरना किया गया। इसके बाद सोमवार को महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं, मंगलवार सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं वापस वेदी के सामने पहुंचीं। वेदी के सम्मुख कंद मूल और फल के साथ पकवान रखकर आरती उतारी और मनवांछित फल मांगा। फिर पति के हाथों प्रसाद ग्रहण किया। इस बीच घाट पर पहुंचे सभी लोग अपने परिजनों के साथ अलग-अलग इस परंपरा को निभाने में लगे रहे। इसके साथ चार दिवसीय छठ महापर्व के व्रत का समापन हो गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर सूर्योपासना महापर्व छठ पूजा न्यास के संरक्षक डॉ. विवेकराज, अध्यक्ष कुशेश्वर यादव, महामंत्री अरुण कुमार चौबे,कोषाध्यक्ष एस कांत श्रीवास्तव व्यवस्था में बृजेंद्र त्रिपाठी, डा. बीके प्रसाद, अजय पासवान, डा. एसपी ओझा, विनीत झा और प्रवीन कुमार सिन्हा आदि पदाधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सिकंदराबाद, अहार अनूपशहर, कर्णवास, अहार और नरौरा समेत अन्य स्थानों पर छठ पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सड़क से लेकर घाट तक छठ मइया के भक्ति गीत गूंजते रहे। कई महिलाओं ने ढोल नगाड़ों पर नृत्य किया। गंगा घाट पर आतिशबाजी भी की गई। इससे उत्सव का माहौल बन गया।

पर्व के दौरान अनूपशहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अतिरिक्त, घाटों पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गोताखोर भी मौजूद रहे। इस अवसर पर महिलाओं ने सूर्य देव और छठ मइया से अपने परिवार, बच्चों की लंबी उम्र और घर में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

खुर्जा की मुंडाखेड़ा नहर घाट पर छठ पर्व पर उगते सूरज को अर्ध्य देतीं महिलाएं । संवाद

खुर्जा की मुंडाखेड़ा नहर घाट पर छठ पर्व पर उगते सूरज को अर्ध्य देतीं महिलाएं । संवाद

खुर्जा की मुंडाखेड़ा नहर घाट पर छठ पर्व पर उगते सूरज को अर्ध्य देतीं महिलाएं । संवाद

खुर्जा की मुंडाखेड़ा नहर घाट पर छठ पर्व पर उगते सूरज को अर्ध्य देतीं महिलाएं । संवाद

खुर्जा की मुंडाखेड़ा नहर घाट पर छठ पर्व पर उगते सूरज को अर्ध्य देतीं महिलाएं । संवाद

खुर्जा की मुंडाखेड़ा नहर घाट पर छठ पर्व पर उगते सूरज को अर्ध्य देतीं महिलाएं । संवाद

खुर्जा की मुंडाखेड़ा नहर घाट पर छठ पर्व पर उगते सूरज को अर्ध्य देतीं महिलाएं । संवाद

खुर्जा की मुंडाखेड़ा नहर घाट पर छठ पर्व पर उगते सूरज को अर्ध्य देतीं महिलाएं । संवाद

खुर्जा की मुंडाखेड़ा नहर घाट पर छठ पर्व पर उगते सूरज को अर्ध्य देतीं महिलाएं । संवाद

खुर्जा की मुंडाखेड़ा नहर घाट पर छठ पर्व पर उगते सूरज को अर्ध्य देतीं महिलाएं । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed