फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Women dance on the songs of Sawan

तीजोत्सव : सावन के गीतों पर जमकर झूमीं महिलाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
Women dance on the songs of Sawan
गुलावठी के कौशिक किड्स एंड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आयोजित मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता में अ - फोटो : संस्थान

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर/गुलावठी/स्याना।
जिलेभर में शुक्रवार को तीज उत्सव की धूम रही। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सावन के गीतों की गूंज रही और महिलाएं जमकर झूमीं। नगर से लेकर देहात तक जगह-जगह तीज महोत्सव के कार्यक्रम हुए। इस दौरान मेहंदी समेत अन्य प्रतियोगिताएं भी हुईं।
गुलावठी में सामाजिक संस्था श्रद्धा के तत्वावधान में स्थानीय गायत्री पब्लिक स्कूल में तीज के उपलक्ष्य में तीज मिलन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मनिका भारद्वाज को तीज क्वीन व रीता भारद्वाज को पार्टी क्वीन चुना गया। संस्था की अध्यक्ष एकता गर्ग, ममता तायल, ज्योति गर्ग आदि पदाधिकारियों ने दोनों को ताज पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिलाएं नए परिधान पहनकर आईं तथा जमकर नृत्य किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.अंतुल तेवतिया के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम पर बुलबुल तेवतिया, मुक्ता सिंह, पूजा तेवतिया, प्रधानाचार्या दर्शन त्यागी, संगीता सिंहल, पूनम जिंदल, रेखा मोदी, दीपशिखा गोयल आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

दूसरी ओर स्याना में अखिल भारतीय वैश्य संगठन की स्याना इकाई द्वारा हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। इसका शुभारंभ संगठन जिला महामंत्री आभा अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव में तंबोला खेल, चावल सिक्का व सामूहिक डांस का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा सावन के मनमोहक गीत की प्रस्तुति भी की गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संगठन जिलाध्यक्ष छवि सिंघल ने तीज पर्व की महत्ता को बताया। इस दौरान नीतू अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, सरिता गुप्ता, रुचि मित्तल, प्रियंका सिंगल, ज्योति, प्राची, ऋतु व गरिमा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई

गुलावठी के कौशिक किड्स एंड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी रचाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। उप प्रधानाचार्य रेखा सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता तीन ग्रुप में आयोजित की गई, जिसमें कक्षा दो से लेकर कक्षा 10 तक की छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में ग्रुप ए में छात्रा उमरा ने प्रथम, निशिका ने दूसरा तथा संस्कृति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में आशिका ने प्रथम, लवी ने दूसरा तथा सारा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सी में मुबिशिरा ने प्रथम, रिशिता व अनु ने दूसरा तथा फ्यूना व डिम्पल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पूजा रानी, खुशबू व मनीषा निर्णायक मंडल में शामिल रहीं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक वीना कौशिक, प्रधानाचार्य दिनेश कौशिक, ज्योति चौधरी, ओम कुमार, नीलम, भावना व प्रियांशी आदि मौजूद रहीं।

मेहंदी प्रतियोगिता में आजाद हाउस की छात्राएं अव्वल
शिकारपुर के हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में अमन सैफी के संयोजन में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उप प्रधानाचार्य गार्गी शर्मा व मुक्ता राघव के निर्णायक मंडल ने आजाद हाउस की छात्राओं को प्रथम, पटेल हाउस की छात्राओं को द्वितीय और भगत व बोस हाउस की छात्राओं को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्रदान किया गया। स्कूल के प्रबंधक शलभ अग्रवाल और निदेशक सारिका अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



मेहंदी प्रतियोगिता में शिवा को मिला पहला स्थान


डिबाई के गांव पलाकेसर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अतिथि व निर्णायक मंडल में कुबेर इंटर कॉलेज की पीटीआई माया यादव, पीएचसी कसेरकला के चिकित्सक रेखा राय लक्ष्मी तथा खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता सिंह रही। जिनमें शिवा को प्रथम, इलमा द्वितीय स्थान तथा शिवा तृतीय,निशा रानी चौथे स्थान पर रही। अमीना और अश्विनी राघव को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed