फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Women create ruckus at Anganwadi center in Udayagarhi

Bulandshahar News: उड़यगढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Women create ruckus at Anganwadi center in Udayagarhi
नरौरा क्षेत्र के गांव उदयगढ़ी में आंगनबाड़ी कक्ष पर हंगामा करती महिलाएं। संवाद
नरौरा। गांव उदयगढ़ी के प्राइमरी स्कूल में बने आंगनबाड़ी कक्ष में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को पोषाहार वितरण के दौरान लाभार्थी महिलाओं ने अनियमितताओं का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। दो माह में एक माह का पोषाहार देने, कार्यकर्ताओं द्वारा पोषाहार लाकर केंद्र में रखने के बजाय अपने घरों में रखने एवं कम दिए जाने का आरोप है।
विज्ञापन

समूह से जुड़ी संतोष देवी व उर्मेश ने बताया कि वह पोषाहार लेकर आती हैं। जिसे कार्यकर्ता अपने घरों में रखवा लेती हैं। बबीता देवी ने बताया कि उनके जुड़वा बच्चे हैं। उन्हें एक वर्ष में कुल तीन माह का पोषाहार दिया गया है। महिला मुन्नीदेवी, आरती, प्रीति, भूदेवी, आशा व भूरी आदि ने वितरण में अनियमितताओं का आरोप लगाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वंदना व विजयवती ने बताया कि दो माह का पोषाहार एक साथ मिला है। वह लाभार्थियों की संख्या से कम का मिला है। विद्यालय में बने कक्ष में जंगले से बंदर अंदर आकर पोषाहार को क्षति पहुंचाते हैं। इसलिए यहां रखना सुरक्षित नहीं है। आरोप बेबुनियाद हैं। सुपरवाइजर फूलवती राना ने बताया कि घरों में पोषाहार रखवाना गलत है। वह फील्ड में जाकर आरोपों की जांच करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed