फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Women are handling the responsibility of ration distribution, distributing it at 80 shops

Bulandshahar News: महिलाएं संभाल रहीं राशन वितरण की जिम्मेदारी, 80 दुकानों पर कर रहीं वितरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं राशन वितरण की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। निलंबित 80 दुकानों का स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आवंटन किया जा चुका है। यह महिलाएं राशन का वितरण कर मिलने वाले कमीशन से आत्मनिर्भर बन रही हैं।
विज्ञापन

जिले में 1352 राशन की दुकानें हैं। उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन ग्रामीण की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन स्तर से कई योजनाएं चल रही हैं। समूहों के गठन के साथ उनके संचालन की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी गई है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 13 हजार से अधिक समूहों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, शासन स्तर से समूहों के आर्थिक उत्थान को लेकर समूहों की महिलाओं को राशन की दुकान आवंटन करने की पहल की है। इसके तहत जिले में अब तक निलंबित हो चुकी 80 दुकानों का आवंटन महिलाओं को किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि दुकानों में महिलाएं ही राशन वितरण की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्हें मिलने वाला कमीशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। बताया कि आगे भी किसी न किसी कारण निलंबित होने वाली राशन की दुकानों का आवंटन समूह की महिलाओं को ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed