{"_id":"68c060be110590709902946c","slug":"women-are-earning-good-money-by-preparing-plants-bulandshahr-news-c-30-ald1006-717454-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पौधे तैयार कर महिलाएं कर रहीं अच्छी कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पौधे तैयार कर महिलाएं कर रहीं अच्छी कमाई
विज्ञापन
बुलंदशहर। सब्जियों के पौधे तैयार कर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर अच्छी कमाई कर रही हैं। जिला उद्यान की ओर से
प्रशिक्षण लेने केे बाद महिलाएं किसानों के लिए पौधे तैयार करके उन्हें बेंच कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण और उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के उपायुक्त स्वत: रोजगार सूबेदार सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग की ओर से जिले में दो हाईटेक नर्सरी संचालित हैं। यहां पाॅली हाउस नर्सरी में सब्जियों की पौध तैयार की जाती है। नर्सरी में तैयार पौध को किसान खरीदकर अपने खेत में लगाते हैं। हर मौसम में यहां लौकी, तुरई, करेला, बैंगन, टमाटर, शिमला मिर्च से लेकर अन्य सब्जी व फूलों की पौध तैयार की जा रही है।
बताया कि पौधे तैयार करने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। वह 30 से 32 दिन में पौधे तैयार कर किसानों को उपलब्ध करा रही हैं। यदि किसान बीज उपलब्ध कराते हैं तो उन्हें दो रुपये और यदि बीज उपलब्ध नहीं कराते हैं तो तीन रुपये प्रति पौध के हिसाब से पौध बेचकर यह महिलाएं अच्छी कमाई कर रही हैं। यह पहल इसलिए की गई है कि मिशन से संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।