फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Women added a splash of color to the Teej festival; Sakshi Sharma crowned 'Teej Queen'.

Bulandshahar News: तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग, साक्षी शर्मा बनीं तीज क्वीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Women added a splash of color to the Teej festival; Sakshi Sharma crowned 'Teej Queen'.
तीज क्वीन बनीं साक्षी शर्मा को सम्मानित करतीं महिलाएं। संवाद
बुलंदशहर। नगर के एक होटल में बृहस्पतिवार रात तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 65 महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा और सोलह शृंगार के साथ सावन और तीज पर्व का आनंद लिया। इस दौरान तीज क्वीन, डांस, सिंगिंग, चुटकुले और अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ओवरऑल प्रतियोगिता में साक्षी शर्मा को तीज क्वीन चुना गया।
विज्ञापन

उन्हें तीज क्वीन का सैशे पहनाकर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने सावन और तीज के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। गायन और चुटकुलों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मनोरंजन का माहौल बना दिया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि यूट्यूबर पूनम रावत रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों को सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बताया। आयोजकों में शामिल वंदना माहेश्वरी ने बताया कि तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर प्रियंका माहेश्वरी, हीना माहेश्वरी, खुशी, पारुल, पूनम, वर्षा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed