{"_id":"67b610a79cb926da610f4b64","slug":"womans-husband-attacked-for-resisting-rape-attempt-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-129828-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर महिला के पति पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर महिला के पति पर किया हमला
विज्ञापन
शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपने भाई व उसके दोस्त को पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोपी भाई के दोस्त ने अन्य परिजनों की मदद से पीड़ित के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने एसएसपी दफ्तर में न्याय की गुहार लगाई है।
शिकारपुर के गांव सराय निवासी पीड़ित व्यक्ति ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करते हैं। आरोप है कि उनकी पत्नी पर छोटा भाई बुरी नजर रखता है। कई बार भाई उनकी पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है। विरोध करने पर आरोपी भाई और अन्य परिजनों ने उसे घर से बेदखल कर दिया।
आरोप है कि 18 फरवरी की शाम को आरोपी भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी पत्नी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी भाई, पिता, मां, बहन आदि ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें निर्वस्त्र कर दिया। भाई का दोस्त दरांती लेकर आया और उनके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। उनकी पत्नी को भी लात-घूंसों से पीटा गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उनकी जान बचाई। पीड़ित ने कोतवाली शिकारपुर पहुंचकर तहरीर दी। आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने उनका मेडिकल कराया लेकिन कार्रवाई नहीं की। प्रभारी एसएसपी ऋजुल कुमार ने कोतवाली पुलिस को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।