UP: रात में बीवी ने खिलाई ऐसी गोलियां, फिर बुलाए दो मर्द... पति की चीख सुन पहुंचे पड़ोसी, सीधे ले गए अस्पताल
परिजन का आरोप है कि महिला ने पति ऋषिपाल को रात के खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया। ऋषिपाल दिल्ली से मजदूरी करके लौटा था। नशीले पदार्थ के कारण वह बेसुध हो गया। आरोप है कि रात करीब 11 बजे महिला ने दो अज्ञात व्यक्तियों को घर बुलाया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मऊ में एक महिला पर अपने पति को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या का प्रयास करने के आरोप लगे हैं। घटना 6 अगस्त 2025 की देर रात 11 बजे की है।
मां दुलारी ने थाना अनूपशहर में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी पुत्रवधू आरती ने उनके पुत्र ऋषिपाल को रात के खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया। ऋषिपाल दिल्ली से मजदूरी करके लौटा था। नशीले पदार्थ के कारण वह बेसुध हो गया।
आरोप है कि रात करीब 11 बजे आरती ने दो अज्ञात व्यक्तियों को घर बुलाया। इसके बाद उन्होंने ऋषिपाल को गालियां देते हुए मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उसके गले में रस्सी से फंदा लगा दिया। ऋषिपाल की चीखें सुनकर पड़ोसी और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
घायल ऋषिपाल को पहले सरकारी अस्पताल अनूपशहर ले जाया गया। वहां से उसे बुलंदशहर रेफर किया गया। अब उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
7 अगस्त, गुरुवार को करीब 11:00 बजे परिजनों के साथ गांव के लोग थाने पहुंचे और पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अनूपशहर धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और तहरीर प्राप्त हो गई है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पत्नी आरती ने पहले भी गांव के कुछ पड़ोसियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी ज्ञानेश और अन्य पुलिसकर्मी भी जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे।
संबंधित वीडियो-
यह भी पढ़ें- ये कैसा प्यार: नशे में थे प्रेमी-प्रेमकिा... फिर सहमति से बने संबंध, विवाद में आशिक की हैवानियत से मर गई महिला