फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Woman died due to brutality of her lover during a dispute

ये कैसा प्यार: नशे में थे प्रेमी-प्रेमकिा... फिर सहमति से बने संबंध, विवाद में आशिक की हैवानियत से मर गई महिला

Wed, 06 Aug 2025 04:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 06 Aug 2025 04:09 PM IST
सार

आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला व आरोपी कुछ साल पहले मजदूरी के लिए जाया करते थे, जहां दोनों के बीच प्रेम हुआ और उसके बाद कई बार दोनों ने अपने सहमति से शारीरिक संबंध भी बनाए। घटना के दिन महिला बाजार में पहले से ही शराब पीकर बैठी हुई थी

विज्ञापन
Woman died due to brutality of her lover during a dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के के एक में विगत माह मिले महिला के शव मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसके गुप्तांग में बोतल डाल दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है, जहां उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया। 

विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार बर्मन ने बताया की 25 जुलाई की सुबह 8 बजे क्षेत्र के एक निवासी 45 वर्ष महिला का शव साप्ताहिक बाजार में देखा गया, जहां महिला अर्धनग्न स्थिति में थी। सफाई कर्मचारियों के सूचना देने पर मौके पर पुलिस भी आ पहुंची, जहां परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला अपने घर से साप्ताहिक बाजार में सामान खरीदने के नाम पर गई थी, जिसके बाद वापस नहीं आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे दिन महिला का शव बाजार में मिलने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म करने के साथ ही उसके गुप्तांग में वार कर उसकी हत्या करने की बात भी सामने आई।

विज्ञापन

पुलिस के द्वारा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 25 जुलाई की शाम 4:00 से 26 जुलाई की सुबह 7 बजे के मध्य किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म कर उसके गुप्तांग में हमला करने से उसकी मृत्यु हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जहां पुलिस ने आरोपी भीमा राम मरकाम उर्फ बोडडा (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला व आरोपी कुछ साल पहले मजदूरी के लिए जाया करते थे, जहां दोनों के बीच प्रेम हुआ और उसके बाद कई बार दोनों ने अपने सहमति से शारीरिक संबंध भी बनाए। घटना के दिन महिला बाजार में पहले से ही शराब पीकर बैठी हुई थी, जहां आरोपी शराब के नशे में आया और महिला के साथ बैठ गया। कुछ देर के बाद दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए।

इस दौरान दोनों के बीच में विवाद हो गया, जहां आरोपी प्रेमी ने महिला के गुप्तांग में कोल्डड्रिंक की बोतल को डाल दिया और मौके से भाग निकला, अधिक रक्त बहने के कारण महिला की मौत हो गई, घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed