फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman entered the house on the pretext of asking the address, stole jewellry worth lakhs

Bulandshahar News: पता पूछने के बहाने घर में घुसी महिला, चोरी किए लाखों के जेवरात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
Woman entered the house on the pretext of asking the address, stole jewellry worth lakhs
शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौली में एक स्कूटी सवार महिला ने पता पूछने के बहाने एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी महिला घर से लाखों रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गई है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही सीसीटीवी के आधार पर आरोपी महिला की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बरौली निवासी महिला कमलेश देवी ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार दोपहर को वह अपने घर पर ही मौजूद थी। उसी दौरान एक स्कूटी सवार महिला उसके घर के बाहर आकर रुकी। जिसने पीड़िता से किसी सीमा नाम की युवती के बारे में जानकारी हासिल करनी चाही। लेकिन, पीड़िता ने सीमा नाम की किसी भी महिला या युवती की जानकारी होने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने उसके साथ गांव के ही एक युवक को पैदल युवती की तलाश में भेज दिया। जबकि, पीड़िता खुद घेर पर किसी काम से चली गई। इसी बीच आरोपी महिला युवक को रास्ते में ही छोड़कर पीड़िता के घर में घुस गई। साथ ही सेफ में रखे करीब छह लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए और स्कूटी से चली गई। पीड़िता को घर पहुंचने पर मामले की जानकारी हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी में महिला कैद हुई है। जल्द ही शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed