फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman dies of electrocution, commotion

Bulandshahar News: करंट से महिला की मौत, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of electrocution, commotion
नरौरा। बिजाऊ नई बस्ती में करंट से एक महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। बिजाऊ नई बस्ती निवासी अंकित कुमार की शादी 2016 में अतरौली क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी राजपाल सिंह की पुत्री हेमलता के साथ हुई थी।
विज्ञापन

हेमलता बुधवार को बिजाऊ नई बस्ती में अपने घर में कूलर का तार लगाते समय करंट की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन हेमलता को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि हेमलता का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed