{"_id":"688a5147a1bc2508cb095455","slug":"woman-dies-during-treatment-case-will-be-filed-for-unintentional-murder-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-138066-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: उपचार के दौरान महिला की मौत, गैर इरादतन हत्या में दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: उपचार के दौरान महिला की मौत, गैर इरादतन हत्या में दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन
औरंगाबाद। नगर के मोहल्ला देहली दरवाजा में मामूली बात को लेकर हुई मारपीट में घायल महिला ने बुधवार तड़के मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या करने की धारा में मुकदमा तरमीम कर रही है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।
बता दें कि मोहल्ला देहली दरवाजा निवासी पप्पू वाल्मीकि का मोहल्ले के ही रितिक से विवाद हो गया था। बीच बचाव में पप्पू की पत्नी सत्तो देवी आईं तो उनके सिर में रितिक ने लकड़ी का पटरा मार दिया था। परिजनों ने उनको गंभीर हालत में मेरठ में भर्ती कराया था। बुधवार तड़के चार बजे महिला सत्तो देवी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस ने आरोपी की मां को हिरासत में लिया है। जबकि आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मामला तरमीम किया जा रहा है। आरोपी को जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।