{"_id":"675db9fc74a58eec6804ab8d","slug":"woman-attacked-husband-and-son-report-filed-on-orders-of-ssp-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-126478-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: महिला ने पति व पुत्र पर किया हमला, एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: महिला ने पति व पुत्र पर किया हमला, एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव जमराऊ में एक महिला ने अपने पति व पुत्र पर हमला कर दिया। पीड़ित पति ने आरोपी पत्नी के खिलाफ एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपी पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के गांव जमराऊ निवासी अजीत कुमार ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी पत्नी ज्योति कुछ माह पहले नाराज होकर अपने मायके गांव करियारी थाना नरसेना चली गई थी। जिसके बाद 17 नवंबर को पीड़ित ज्योति को लेने मायके पहुंचा। आरोप है कि वहां मौजूद फतह सिंह व बॉबी निवासी अगरा व मनोज निवासी मिर्जापुर के साथ मिलकर ज्योति ने पीड़ित के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। इसके बाद 10 दिसंबर को ज्योति अचानक ससुराल आई और वहां से जेवर, नकदी व मोबाइल लेकर वापस मायके जाने लगी। पीड़ित का आरोप है कि सामान ले जाने से रोकने पर ज्योति ने उन पर हमला कर दिया और ईंट मारकर उनके पुत्र हर्ष का हाथ भी तोड़ दिया। परेशान होकर पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई। जिसके बाद जहांगीराबाद पुलिस ने तहरीर में नामजद सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Iपीड़ित पति की तहरीर में नामजद चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - गिरिजाशंकर त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी अनूपशहरI