{"_id":"c4b52f9e7714013e34f0ddee85b5d34d","slug":"without-aadhaar-card-will-not-get-lpg-subsidi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना आधार कार्ड नहीं मिलेगी एलपीजी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना आधार कार्ड नहीं मिलेगी एलपीजी सब्सिडी
अमर उजाला, जहांगीराबाद
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलपीजी सब्सिडी पाने वाले उपभोक्ताओं ने अगर जल्द ही आधार कार्ड का लिंकअप बैंक ने नहीं कराया तो उन्हें अपनी सब्सिडी से हाथ धोना पड़ सकता है।
ऑयल कंपनियों ने इस संबंध में एजेंसी संचालकों को लिखित निर्देश जारी कर उपभोक्ताओं को सूचित करने को कहा है।
बता दें कि जनपद में करीब दो दर्जन गैस एजेंसियों का संचालन हो रहा है।
इन गैस एजेंसियों से जिले भर के लगभग पौने दो लाख उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर ले रहे हैं। सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने और उपभोक्ताओं को सीधे लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शासन सिलेंडरों की सब्सिडी उपभोक्ताओं के अकाउंट में दे रही है।
कार्यवाहक डीआईओएस विनय कुमार का कहना है कि सभी गैस एजेंसी संचालकों को भी इस बात के निर्देश दे दिए गए हैं कि वे अपने हॉकरों के माध्यम से सिलेंडरों की डिलीवरी के दौरान उपभोक्ताओं को इस व्यवस्था के बारे में विस्तार से समझा दें। ताकि समय पर सभी उपभोक्ता अपने आधार लिंकअप करा सकें।