{"_id":"66390e46a75fcf97160fec4f","slug":"withdrawal-of-eight-lakhs-from-the-account-of-a-retired-health-worker-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-115396-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अधिवक्ता से साइबर ठगों ने हड़पे 31 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अधिवक्ता से साइबर ठगों ने हड़पे 31 हजार रुपये
विज्ञापन
बुलंदशहर। अधिवक्ता के साथ साइबर ठगी मामले में नगर पुलिस ने एसएसपी के आदेश के बाद अज्ञात शातिरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने उन्हें एक बालक की बीमारी का बहाना लेकर पेटीएम पर भेजी नकदी वापस करने की बात कह कर ठगी की थी। मामले में सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की गई। साइबर टीम जांच कर रही है।
अहमदगढ़ के गांव उटरावली निवासी अधिवक्ता कृष्ण कुमार शर्मा ने बीते दिनों अधिवक्ताओं के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था, जिसमें उन्होंने बताया कि एक मई की शाम को उनके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति का कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को उनके गांव का इमरान बताते हुए उनके खाते में 45 हजार रुपये डालने की बात कही। आरोपी ने उनसे कहा कि इसमें से 35 हजार रुपये एक परिचित के नंबर पर डाल देना, क्योंकि उसके बच्चे की तबीयत काफी खराब है।
पीड़ित अधिवक्ता कहा कहना है कि उनके द्वारा आरोपी को बताया गया कि उनके खाते में कोई धन नहीं आया है। आरोपी की बातों में आकर उनके द्वारा आरोपी के बताए गए तरीके से एकाउंट चेक किया गया और आरोपी द्वारा बताया गया एक नंबर डाल दिया। इसके बाद उनके खाते से 31,869 रुपये निकल गए। साइबर टीम की प्रारंभिक जांच के आधार पर नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में साइबर टीम की मदद से जांच शुरू कर दी गई है।